फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   24.5 quintals of cannabis powder seized from a vacant plot in the industrial area.

Unnao News: औद्योगिक क्षेत्र में खाली प्लॉट से 24.5 क्विंटल भांग पाउडर बरामद

Mon, 17 Aug 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
24.5 quintals of cannabis powder seized from a vacant plot in the industrial area.
उन्नाव। सदर कोतवाली के नेहरू बाग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक दवा फैक्टरी पर पांच दिन पहले, 11 अगस्त को, एंटी नारकोटिक्स और आबकारी विभाग ने छापा मारा था। इसी फैक्टरी से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट से आबकारी इंस्पेक्टर ने अब 24.5 क्विंटल भांग पाउडर बरामद किया है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस और आबकारी टीम अवैध भंडारण करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन

ओम फार्मा नाम की इस फैक्टरी में 11 अगस्त को लखनऊ से आई एंटी नारकोटिक्स टीम ने आबकारी विभाग के साथ आठ घंटे जांच की थी। जांच में दो प्रकार की वटी में भांग की मात्रा मानक से कई गुना अधिक पाई गई। इन वटियों का नशे के लिए उपयोग होने की संभावना पर सैंपल सील किए गए थे। फैक्टरी हर महीने 100 किलो भांग खपाती थी और वहां भारी मात्रा में बना-अधबना माल भी मिला था।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टीम ने सैंपल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही थी। अब 13 अगस्त की रात आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह ने 49 बोरी भांग पाउडर बरामद किया। यह बरामदगी नेहरू बाग के प्लॉट नंबर 33 डी /1 में एक गेस्ट हाउस के सामने स्थित अधबने प्लॉट से हुई। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलो है, कुल 24.5 क्विंटल भांग पाउडर जब्त किया गया। अज्ञात प्लॉट मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि वे प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह और सिपाही नरसिंह तिवारी के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उन्हें नेहरू बाग में भांग पाउडर के अनधिकृत भंडारण की सूचना मिली थी। मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज रविशंकर पांडेय के साथ घटनास्थल की जांच की गई। भांग पाउडर कब्जे में लेकर भंडारण करने वाले का पता लगाया जा रहा है। चर्चा है कि यह भांग पाउडर उसी ओम फार्मा फैक्टरी का हो सकता है जिस पर छापा पड़ा था।

जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि जांच से पता चलेगा कि अवैध भंडारण किसने किया। यह भी पता लगाया जाएगा कि इसकी खरीद-फरोख्त में कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही, भांग पाउडर का उपयोग किस चीज में किया जा रहा था, इसकी भी जांच होगी। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed