फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Expressway road caved in at four locations and was uprooted over a 250-meter stretch.

Unnao News: चार जगह धंसी और 250 मीटर उखड़ी एक्सप्रेसवे की सड़क

Mon, 17 Aug 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Expressway road caved in at four locations and was uprooted over a 250-meter stretch.
फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद - फोटो : Self
अचलगंज/असोहा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क धंसने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। लोकार्पण के 13वें दिन से ही धंसनी और टूटनी शुरू हुई 4200 करोड़ की सड़क की अलग-अलग स्थानों पर लगातार 23वें दिन भी मरम्मत जारी रही।
विज्ञापन

हालत यह है कि 24 किमी लंबे ग्रीन फील्ड क्षेत्र (उन्नाव से बनी) की लगभग 80 प्रतिशत सड़क में मरम्मत और पैचिंग होने के बाद भी, हल्की बारिश में ही नई समस्या हो जाती है। रविवार अलग-अलग चार स्थानों पर सड़क उखड़ने और दबने पर निर्माण एजेंसी ने यहां भी मरम्मत शुरू कराई। इनमें दो जगह लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन खराब हुई है।
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर आजाद मार्ग टोल प्लाजा की तरफ किमी संख्या 62 पर कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर अड़ेरुआ गांव के रविवार को तीस मीटर सड़क जगह-जगह धंसने से उसकी ऊपरी परत को उखाड़ को दोबारा बनने का काम शुरू किया गया। 62.5 पर भी सड़क दबनी शुरू हो गई है। इसी लेन पर नेवरना गांव के पास किमी संख्या 58 से 59 पर 100 मीटर सड़क इतनी धंस गई कि यहां पहुंचते ही वाहन लहराने लगते हैं। वाहन चालक किसी तरह रफ्तार को नियंत्रित कर निकल रहे हैं। इस सौ मीटर में नाली (व्हील ट्रैक) बन गईं हैं। मरम्मत करा रहे इंजीनियर का कहना है कि पानी सड़क के अंदर जाने से नीचे की मिट्टी और गिट्टी गीली होने से सड़क कमजोर होने और वाहन निकलने से दब रही है। इसी लेन पर किमी संख्या 49 पर भटखेरवा गांव के पास पचास मीटर धंसी है और किमी संख्या 49 पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन के 50 मीटर हिस्से में सड़क को उखाड़ कर दोबारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ दो स्थानों पर एक्सप्रेसवे दबा है। यहां लखनऊ से कानपुर की लेन पर किमी संख्या 31.5 सहरावां नहर पुल के ऊपर की स्लैब पर डामर-गिट्टी की परत (विटुमिन) पहली ही बारिश में उखड़ गई है। गिट्टी फैलने से वाहनों के लिए खतरे को देखते हुए इसकी मरम्मत शुरू कराई गई है। यहां पर दो लेन को बंद करके एक हाईस्पीड लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। वहीं किमी संख्या 53.6 पर बाबाखेड़ा अंडरपास ज्वाइंट के पास सड़क दबने से डिवाइडर तिरछा हो गया और उसमें दरार हो गई है और गड्ढा होने से पानी भरने लगा है। हालांकि जेई का कहना है कि डिवाइडर पर कंक्रीट बोल्डर लगाए गए हैं, वह टूटा नहीं है, केवल जोड़ खुल गया है।

फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद

फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद- फोटो : Self

फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद

फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद- फोटो : Self

फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद

फोटो-38- लखनऊ-कानपुर लेन पर किमी संख्या 31.5 पर सहरावां पुल के पास चलता मरम्मत का काम। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed