फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Principal-and-another-person-duped-of 16.28-lakh-through-deception

Unnao News: झांसा देकर प्रधानाचार्य सहित दो से 16.28 लाख रुपये की ठगी

Mon, 17 Aug 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Principal-and-another-person-duped-of 16.28-lakh-through-deception
उन्नाव। साइबर ठगों ने एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित दो लोगों को अपना शिकार बनाया। झांसा देकर साइबर ठगों ने दोनों के खातों से 16.28 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मसवासी गांव निवासी रामानुज शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की शाम एक युवक ने फोन करके खुद को ट्रेजरी कार्यालय का कर्मचारी बताया। उसने पेंशन कार्ड बनाने के लिए एक ऐप अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करने को कहा। ऐप इंस्टॉल करते ही उनके बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते से दो बार में 7,78,900 रुपये निकाल लिए। दूसरी घटना में पुरवा निवासी प्रधानाचार्य करुणा शंकर तिवारी के साथ हुई। पांच अगस्त को सुबह उन्हें केनरा बैंक खाते से 50 हजार रुपये कटने का मैसेज मिला और कुछ ही देर में अपने आप फोन से डिलीट हो गया। बैंक जाने पर पता चला कि उनके खाते से 8.49 लाख रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए। दोनों पीड़ितों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed