{"_id":"696d2a043c72ef110f0aa084","slug":"3140-beneficiaries-received-rs-3140-crore-for-housing-construction-unnao-news-c-221-1-sknp1054-143705-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 3,140 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए मिले 31.40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 3,140 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए मिले 31.40 करोड़
विज्ञापन
फोटो-14-लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज व डीएम गौरांग राठी। स्रोत:
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-2 का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान नगर निकायों में रहने वाले 3,140 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त में एक लाख रुपये के आधार पर कुल 31.40 करोड़ रुपये भेजे गए। खातों में पैसा पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ करते हुए खातों में पहली किश्त ट्रांसफर की। जिले से मोहान नगर पंचायत से 100 और पुरवा के 50 लाभार्थी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रमाणपत्र दिया। वहीं शहर में निराला प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर सांसद डाॅ. हरि साक्षी महाराज की मौजूदगी में लाभार्थियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
सांसद ने लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर आवास योजना का प्रमाणपत्र सौंपा। कहा कि योजना से शहरी क्षेत्र में रहने वाले लाभार्थियों का पक्के आवास का सपना पूरा होगा। लाभार्थियों को तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद फिर एक लाख और आखिरी किस्त 50 हजार की दी जाएगी। यहां पर भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, डीएम गौरांग राठी, एसपी जय प्रकाश, एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड, प्रभारी पीओ डूडा आनंद कुमार नायक आदि मौजूद रहे।
निकायवार लाभार्थियों के खातों में पहुंची किस्त
निकाय कुल लाभार्थी
उन्नाव नगर पालिका 1196
गंगाघाट नगर पालिका 161
बांगरमऊ नगर पालिका 87
अचलगंज 163
भगवंतनगर 313
बीघापुर 361
फतेहपुर चौरासी 63
गंजमुरादाबाद 25
हैदराबाद 21
कुरसठ 26
मौरावां 11
मोहान 299
नवाबगंज 39
न्योतनी 51
पुरवा 145
रसूलाबाद 135
सफीपुर 24
ऊगू 20
Trending Videos