सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   AAP district president placed under house arrest for announcing protest against smart meters

Unnao News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा पर आप जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
AAP district president placed under house arrest for announcing protest against smart meters
विज्ञापन
उन्नाव। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा पर जिलाध्यक्ष को तो हाउस अरेस्ट कर दिया गया लेकिन पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पीडीनगर उपकेंद्र पहुंचकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

आप जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस मीटर से बिल दोगुना हो गया है। प्रीपेड व्यवस्था में बिल माइनस में होते ही कनेक्शन कट जा रहा है। इसको लेकर पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। इस पर पुलिस ने घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया और बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद भी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पीडीनगर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्मार्ट मीटर की योजना जनता के आर्थिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली बहाल नहीं होती है। गलत बिलिंग और जबरन प्रीपेड मीटर लगाना आम उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। इसलिए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में महासचिव शैलेंद्र उपाध्याय, नगर अध्यक्ष मान सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र बाजपेई, पंकज सेठ, दीपक राजपूत व दीपू कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed