{"_id":"69f79b4eda2f0dc9370dd857","slug":"candidates-faces-brighten-as-neet-paper-turns-out-to-be-easy-unnao-news-c-221-1-uno1001-149804-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नीट का पेपर सरल आने से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नीट का पेपर सरल आने से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 04 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35-अटल बिहारी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने से पहले होती छात्रों की तलाशी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,208 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,177 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। छात्रों ने परीक्षा पत्र सरल आने की बात कही।
नीट परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे, इसमें डीएसएन डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, पीएमश्री जीआईसी और दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय शामिल रहा। परीक्षा रविवार दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले से ही प्रवेश देना शुरू हो गया था। छात्रों को जूते उतरवाने के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की दूरी में दुकानों को बंद रखा गया। केंद्र के अंदर छात्र घड़ी तक पहनकर नहीं जा सके।
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने जीजीआईसी, अटलबिहारी इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय दही चौकी का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। शाम को परीक्षा छूटने के बाद केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर जाम की स्थिति बन गई।
हाईवे किनारे का स्कूल होने से परीक्षा के बाद थोड़ा परेशानी उठानी पड़ी। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि चार केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई है। उत्तर पुस्तिकाएं भी कोषागार में जमा करा दी गई हैं।
--
फोटो-39-जीतेंद्र यादव।
सरल आया पेपर
केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले सफीपुर के छात्र जीतेंद्र यादव ने बताया कि पेपर सरल आया था। इसलिए हल करने में कठिनाई नहीं हुई। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
फोटो-40-एकता।
सभी प्रश्न हल किए
बरवट गांव की एकता ने बताया कि पेपर बहुत कठिन नहीं आया था। सही तैयारी करने वालों ने प्रश्नपत्र हल कर लिया होगा। वह भी पूरा पेपर हल करके ही आई हैं।
Trending Videos