{"_id":"56eef8b14f1c1b3341f1526e","slug":"aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ ने साधे चुनावी निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ ने साधे चुनावी निशाने
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं अन्य
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आप ने रविवार को निराला प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि यूपी, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने सपा, भाजपा समेत अन्य विरोधी दलों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की शिक्षा का बुरा हाल है। टीचर टाइम से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। बच्चों को अभी भी टाट पट्टियों में बैठाया जा रहा है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। रेप के बाद उनकी हत्या कर दी जाती हैं। अस्पतालों की हालत में कोई सुधार नहीं है। इसके बावजूद सपा सरकार विकास की गंगा बहने का ढिंढोरा पीटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि आम आदमी क्या चाहता है, सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान फसल बर्बादी से मौत को गले लगा रहा है। दिल्ली में किसानों को 20 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के लिए खजाने में पैसा नहीं है। पूंजीपतियों के छह लाख 11 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए गए, नरेंद्र मोदी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। विजय माल्या करोड़ों रुपये लूटकर विदेश चला गया।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ओवैसी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि भाजपा जितना कहती है, वह उतना ही बोलते हैं। उन्होंने सांसद साक्षी महाराज व योगी आदित्य नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देशभक्ति नहीं गुंडई कर रहे हैं और आजम खां भी इसी श्रेणी में आते हैं।
पूर्व सांसद इलियास आजमी ने कहा कि यूपी में समाजवाद के नाम पर छला जा रहा है। सपा का कोई भविष्य नहंीं है। वोट के लिए मुसलमानों को छला जा रहा है। कांग्रेस भाजपा एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए बहुत सतर्क रहना है।
सम्मेलन को प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. महमूद रहमानी व अवध प्रांत संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन अतुल मिश्र ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
पार्टी के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला सचिव महेंद्र बहादुर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरिमोहन निगम, राघवेंद्र बाजपेई, डॉ. आभा माथुर, शोभा रिझवानी, श्याम कुमार के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।