{"_id":"6a3c21210b864be503048e8e","slug":"bajrang-dal-activists-created-a-ruckus-outside-the-sps-office-unnao-news-c-221-1-uno1001-152754-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के बस्तीखेड़ा गांव निवासी बजरंगदल के कार्यकर्ता पर भीम आर्मी के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने कार्यकर्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे नाराज बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं ने गलत कार्रवाई का आरोप लगा पहले दही थाने में फिर एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष विशाल गौतम ने मंगलवार को दही पुलिस को तहरीर दी थी कि दही थानाक्षेत्र के बस्तीखेड़ा गांव निवासी बजरंगदल के कार्यकर्ता अभय राजपूत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 22 जून को बाबा साहेब की आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई। जब फोटो डिलीट करने को कहा गया तो अभय ने गालियां दीं और धमकी दी। पुलिस ने अभय का शांतिभंग में चालान कर दिया था। कार्रवाई को गलत बताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को दही थाने पहुंचे। कार्यकर्ता नितिन शुक्ला का आरोप है कि दही एसओ ने फर्जी मुकदमा लिखने की धमकी देकर भगा दिया। तब वह एसपी कार्यालय पहुंचे और गेट के बाहर बैठ गए। एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी विनी सिंह, कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने मुलाकात की। कार्यकर्ता नितिन शुक्ला ने उन्हें बताया कि ओरहर निवासी एक युवक ने एआई से एक फोटो बनाई और एक महिला की आईडी से उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वह आईडी डिलीट भी कर दी गई। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता का कोई दोष नहीं। एएसपी ने आश्वासन दिया कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जाएगी। उसमें अभद्रता की बात सामने आने पर जो भी दोषी मिलेगा कार्रवाई की जाएगी।