पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike hit by tractor-trolley, brother-in-law and brother-in-law died

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, जीजा-साले की मौत

Mon, 29 Jun 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by tractor-trolley, brother-in-law and brother-in-law died
फोटो-22-सूरत रावत (फाइल फोटो)।
असोहा (उन्नाव)। कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर सेरवैया गांव की मोड़ के पास बाइक सवार फुफेरे जीजा-साले को डस्ट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक ट्रैक्टर में फंसकर लगभग बीस मीटर तक घिसटती चली गई। घिसटने से उसमें आग लग गई। हादसे में जीजा-साले की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के चौपई गांव निवासी सूरत रावत (55) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बेटे अमृतलाल ने बताया कि मेरे ससुर रामभजन की मौत होने पर रविवार दोपहर पिता मेरी ससुराल थानाक्षेत्र के ही गांव भटपुरा बाइक से आए थे। वहां से बर्फ की सिल्ली लाने के लिए अपने फुफेरे साले असोहा थानाक्षेत्र के गांव गिलशहामऊ निवासी रज्जन रावत (50) को बैठाकर कालूखेड़ा जा रहे थे।
विज्ञापन

कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर सेरवैया गांव की मोड़ के पास शाम करीब चार बजे डस्ट लादकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उसी में फंसकर बीस मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। सड़क पर घिसटने से बाइक में आग लग गई। यह देखकर लोग दौड़े तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने बाइक में पानी डाल आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। कालूखेड़ा चौकी इंचार्ज मृत्युंजय कुमार ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत की मौत से पत्नी रजाना देवी, बेटे अमृतलाल, अमरलाल, बेटी सुनैना और पूनम बेहाल हैं। वहीं रज्जन की मौत से पत्नी रजनी, बेटे राजकिशोर और महेश रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मृतक रज्जन के बेटे राजकिशोर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाड़ी कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।

तीन रिश्तेदारों की मौत से सभी बेहाल, मची चीख-पुकार
असोहा। भटपुरा गांव में रामभजन की मौत होने से सभी रिश्तेदार नहीं आ पाए थे। गर्मी अधिक होने से शव को बर्फ पर रखा जाना था, इसलिए उनके समधी सूरत रावत अपने फुफेरे साले रज्जन के साथ बर्फ लेने के लिए जा रहे थे। पहले हुई मौत से परिजन बेहाल थे, वह सभी के आने के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे, तभी अचानक एक साथ दो और रिश्तेदारों की मौत होने से माहौल और गमगीन हो गया। दुख जताने आए रिश्तेदार तुरंत स्वास्थ्य केंद्र की ओर भागे। वहां पहुंचकर मृतकों के रिश्तेदारों को संभालने का प्रयास किया। तीन रिश्तेदारों की मौत होने से सभी बेहाल हैं।

फोटो-22-सूरत रावत (फाइल फोटो)।

फोटो-22-सूरत रावत (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed