पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car hits divider after dozing off, six injured

Unnao News: झपकी आने पर कार डिवाइडर से टकराई, छह घायल

Mon, 29 Jun 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider after dozing off, six injured
बेहटामुजावर (उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने पर रविवार तड़के कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। जिनमें एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी अनिरुद्ध (50) पत्नी सविता श्रीवास्तव (42), जुड़वा बच्चों अवनीत व अन्वी (5) और लखनऊ के ताल बाजार निवासी बहन वंदना (52) और भांजी नंदिनी (9) के साथ शुक्रवार को मेरठ में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार को लखनऊ लौट रहे थे। रविवार तड़के करीब पांच बजे ब्योली इस्लामाबाद गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर कार चला रहे अनिरुद्ध को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। यूपीडा और पुलिस की टीम ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने नंदिनी की हालत गंभीर देखते हुए उसे हरदोई के मल्लावां रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मल्लावां के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मल्लावां में भर्ती बच्ची के अलावा अन्य सभी सुरक्षित हैं।एक्सप्रेसवे पर ब्योली इस्लामाबाद गांव के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर बीच पुलिया से टकराकर पलट गई। घटना में दंपती व दो बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बच्ची की हालत गंभीर देख हरदोई मल्लावां में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी अनिरुद्ध (50), कार से पत्नी सविता श्रीवास्तव (42), जुड़वा बच्चों में अवनीत और अन्वी (5) और लखनऊ के ही ताल बाजार निवासी बहन वंदना (52) और भांजी नंदिनी (9) के साथ शुक्रवार को मेरठ में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार को वह लखनऊ के लिए निकले थे। रविवार तड़के करीब पांच बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर ब्योली इस्लामाबाद गांव के पास कार चला रहे अनिरुद्ध को झपकी आने से कार अंनियंत्रित होकर बीच पुलिया में टकराकर पलट गई। यूपीड़ा और पुलिस की टीम ने सभी को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टर ने घटना में नंदिनी गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हरदोई के मल्लावां में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कार सवार एक बच्ची को मल्लावां में भर्ती कराया गया है, अन्य सभी सुरक्षित हैं। क्षतिग्रस्त कार को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed