सफीपुर। मियागंज ब्लॉक के सुब्बाखेड़ा स्थित मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में रविवार को डायमंड इलेवन टीम ने मियागंज इलेवन को 76 रनों से हराकर जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मियागंज टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी डायमंड इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 206 रन बनाए। टीम के कप्तान आशू ने 60 और शिवम ने 53 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मियागंज इलेवन 12.3 ओवरों में सिर्फ 127 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम के सचिन ने 59 रन बनाए। डायमंड इलेवन ने 76 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टीम के शिवम को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया जबकि गिरीश कुमार को प्लेयर ऑफ द बल्लेबाज, शिवम को प्लेयर ऑफ द गेंदबाज, आशू को मैन ऑफ द सीरीज, आमिर को बेस्ट विकेट कीपर, विशाल को बेस्ट कैचर और मोहम्मद फैज को बेहतरीन कप्तानी के लिए सम्मानित किया गया। यहां पर पूर्व मंत्री कौशल किशोर, विधायक बंबा लाल दिवाकर, बृजेश रावत, ग्राम प्रधान प्रवीण रावत, सुरेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।

फोटो-12-ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।