{"_id":"6a417972f1a6b419be073e52","slug":"dm-put-a-stop-on-the-repair-work-of-buxar-ganga-bridge-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152970-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बक्सर गंगा पुल के मरम्मत कार्य पर डीएम ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बक्सर गंगा पुल के मरम्मत कार्य पर डीएम ने लगाई रोक
विज्ञापन
फोटो-16-कानपुर-प्रयागराज हाईवे को बीघापुर तहसील और लखनऊ से जोड़ने वाले बक्सर गंगा पुल से निकलते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे को बीघापुर तहसील और लखनऊ से जोड़ने वाले बक्सर गंगा पुल के आज से शुरू होने वाले मरम्मत कार्य पर फिलहाल डीएम ने रोक लगा दी है। कानपुर छोर से जाजमऊ गंगा पुल की हो रही मरम्मत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन का कहना है कि डीएम की अनुमति के बाद ही काम शुरू कराया जाएगा।
दूधीकगार-भगवंतनगर-मिर्रीकला-पुरवा राजमार्ग पर बक्सर में गंगा नदी पर वर्ष 2009 में 810.43 मीटर लंबा पुल बना था। भारी वाहनों के आवागमन से इस पुराने हो चुके पुल के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुल के कई पैनलों की बेयरिंग कोट जगह-जगह से टूट गई है। कंक्रीट टूटने से सरिया निकल आई है। इसकी मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को 45.26 लाख का प्रस्ताव भेजा था।
बजट मिलने के बाद विभाग ने सोमवार से काम शुरू कराने की तैयारी की थी। मरम्मत कार्य के दौरान भारी वाहनों का आवागमन रोकने को बैरियर लगवा दिए थे पर देर शाम डीएम घनश्याम मीना ने काम शुरू कराने पर रोक लगा दी। एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि कानपुर में जाजमऊ पुल की मरम्मत के कारण लागू डायवर्जन और फतेहपुर जिले में बना पुल पहले से क्षतिग्रस्त होने के कारण खनिज व अन्य माल लदे भारी वाहनों का लखनऊ के लिए आवागमन इसी मार्ग से हो रहा है। इसको देखते हुए फिलहाल अभी बक्सर पुल की मरम्मत पर रोक लगा दी गई है। जाजमऊ पुल का काम पूरा होने और फतेहपुर में वैकल्पिक व्यवस्था बनने के बाद ही यहां पर काम शुरू कराया जाएगा। इसकी जल्द दूसरी तारीख तय की जाएगी।