{"_id":"69ee683052b5bdb9440c7298","slug":"elderly-farmer-dies-after-being-hit-by-a-tractor-unnao-news-c-221-1-uno1001-149374-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल वृद्ध किसान की शनिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। भतीजे ने अपने ही ट्रैक्टर चालक चचेरे भाई पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाक्षेत्र के मतलबपुर गांव निवासी मुन्नू सिंह (65) शनिवार शाम घर से खेत देखने पैदल जा रहे थे। सुक्खाखेड़ा पुल के पास चौधरी खेड़ा मोड़ पर मुन्नू सिंह के भतीजे जितेंद्र सिंह की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। घायल को सफीपुर सीएचसी लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात मुन्नू की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर मुन्नू के बड़े भाई कप्तान सिंह के बेटे प्रमोद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, वहां से फतेहपुर चौरासी थाने आए और तहरीर देकर बताया कि ट्रैक्टर मुन्नू सिंह का ही था, वह ट्रैक्टर उनका चचेरा भाई जितेंद्र सिंह उर्फ पिंटू चलाता था। उसी के टक्कर मारने से चाचा मुन्नू की मौत हुई है। बताया कि चाचा की शादी नहीं हुई थी। उनके नाम गांव में ढाई बीघा जमीन भी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X