सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident: Three Dead, Including a Ward Boy, in Road Crash; One in Critical Condition

उन्नाव सड़क हादसा: मार्ग दुर्घटना में घायल वार्ड बॉय सहित तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: मार्ग दुर्घटना में घायल वार्ड बॉय सहित तीन लोगों की जान चली गई। मृतक वार्ड ब्वॉय की पत्नी का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Unnao Road Accident: Three Dead, Including a Ward Boy, in Road Crash; One in Critical Condition
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। घायलों में सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वाय सहित तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक वार्ड ब्वॉय की पत्नी का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीखी निवासी रहीसउद्दीन (47) सीएचसी रूरी सादिकपुर में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे।

Trending Videos


रविवार को वह अपनी पत्नी सादिया (45) के साथ बाइक से पीखी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शाम को वापस सीएचसी जा रहे थे। लखनऊ -बांगरमऊ मार्ग पर स्थित थाना आसीवन-फतेहपुर चौरासी बॉर्डर शारदा नहर चौधरीखेड़ा पुल के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। पटना में दंपती के साथ दूसरी बाइक सवार हरदोई के बालामऊ निवासी शिवमोहन (30) पुत्र विजयप्रकाश द्विवेदी साथ रहा फुफेरे भाई सदर कोतवाली क्षेत्र के बसोखा गांव निवासी शोभित शुक्ला (20) पुत्र स्व कौशल घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में रहीसउद्दीन उनकी पत्नी सादिया को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं शिवमोहन द्विवेदी व शोभित को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रविवार रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में वार्ड ब्वाय रहीसुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।  

तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया
जिला अस्पताल में शोभित शुक्ला व शिवमोहन ने भी दम तोड़ दिया। पीखी निवासी रहीसुद्दीन के दो पुत्र व तीन पुत्रियां सभी अविवाहित हैं। मृतक शोभित की मां गुड्डी शुक्ला ने बताया कि शोभित का मूल निवास थाना बेहटामुजाबर के गौरियाकला में है। वह ननिहाल में रहकर मगरवारा स्थित नेहरूबाग कंपनी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के से अपने फुफेरे भाई शिवमोहन के साथ गौरियाकला गया था।  शोभित और शिवमोहन अविवाहित थे। ऐसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed