सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Tractor approaching from opposite direction collides with car; five injured

Kannauj: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, प्रसूता समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर मार दी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Kannauj: Tractor approaching from opposite direction collides with car; five injured
घायलों का हुआ इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिबरामऊ क्षेत्र में प्रेमपुर के पास रविवार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में नवप्रसूता सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी सौरभ सिंह (34) अपनी पत्नी रोशनी (30), तीन दिन के नवजात बेटे, मां माया देवी (52) और मौसी ममता (50) के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे। सौरभ चार दिन पहले पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए अपनी ससुराल आलमपुर गहलोत (गुरसहायगंज के पास) आए थे। 25 अप्रैल को कन्नौज के एक निजी अस्पताल में रोशनी की सामान्य डिलीवरी हुई थी। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरभ परिवार के साथ कार से ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी प्रेमपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने माया देवी और रोशनी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज कन्नौज के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed