{"_id":"69ee618e8682363e150e20f8","slug":"youth-dies-due-to-collision-with-dumper-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148222-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। अनियंत्रित डंपर ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुर्वा निवासी राकेश (46) किसी काम से महादेवी घाट आ रहे थे, तभी गंगा आश्रम के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। जैसे ही हादसे की खबर युवक के घर पहुंची, वहां मातम पसर गया। बदहवास परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वह घर का सहारा था और उसकी मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X