{"_id":"69ee608036d89887fd0cf33b","slug":"ht-line-box-burst-supply-stopped-for-five-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148206-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एचटी लाइन का बॉक्स फटा, पांच घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एचटी लाइन का बॉक्स फटा, पांच घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौरिख। छिबरामऊ में रविवार को स्थित 33 केवी हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स फटने से कस्बा सौरिख और आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। दोपहर दो बजे आई खराबी के कारण शाम छह बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली न होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। गर्मी के चलते छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। एसडीओ ने बताया कि छिबरामऊ में पूर्वी बाईपास पर गनी मार्केट के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स अचानक फट गया था। बिजली कर्मियों को मरम्मत के लिए मौके पर भेजा गया है। बिजली कटौती नाराज लोगों ने चेतावनी दी यदि बिजली व्यवस्था जल्द सुधार न हुआ तो कस्बे के लोग विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का मजबूर होंगे। जेई दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X