सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Training completed, 1062 trainee recruits became constables, took oath of duty and service

Unnao News: प्रशिक्षण पूरा, 1062 प्रशिक्षु रिक्रूट बने सिपाही, ली कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Training completed, 1062 trainee recruits became constables, took oath of duty and service
फोटो-22- रिक्रूट आर​क्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। नौ माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 1062 प्रशिक्षु आरक्षी रविवार को सिपाही बन गए। उन्नाव और फतेहपुर चौरासी में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया।
Trending Videos




पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोरा ने परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को अंतः एवं बाह्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर सम्मानित किया। काली मिट्टी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्राचार्य एडीजी नवनीत सिकेरा ने सभी सिपाहियों को कर्तव्य निष्ठा और पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन भी सुनाया गया। मुख्य अतिथि नवीन अरोरा और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नई जिम्मेदारी की बधाई दी। उन्होंने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया। शपथ ग्रहण के बाद प्रशिक्षुओं ने मार्च करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी और परेड का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु आरक्षी शिव प्रताप सिंह रहे। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एडीजी नवनीत सिकेरा ने प्रशिक्षण के दौरान ही यूपी पीसीएस 2024 में इकतीसवीं रैंक हासिल कर उप जिलाधिकारी पद पर चयनित हुए सचिन कुमार को विशेष रूप से बधाई दी और पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त, एडीजी ने अच्छा कार्य करने वाले 29 अन्य सिपाहियों को भी सम्मानित किया।

--

अधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने 491 आरक्षियों को नौ महीने के प्रशिक्षण में अनुशासन से लेकर पुलिस की हर गतिविधि का पाठ पढ़ाने की बात कही। समारोह में क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार, संजीव कुमार त्यागी, प्रभात कुमार तिवारी, आरक्षित निरीक्षक धर्मराज और निरीक्षक श्याम कुमार मिश्र सहित कई अधिकारी और आरक्षियों के अभिभावक मौजूद रहे। अपने बच्चों को वर्दी में देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह समारोह प्रशिक्षुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।
--

बच्चों को वर्दी में देख अभिभावकों की आंखों से छलके खुशी के आंसू
उन्नाव। दीक्षांत समारोह में कस्बा फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला सुभाषनगर पूर्वी निवासी अंकित चौरसिया को पुलिस वर्दी में देखकर पिता श्रीकृष्ण चौरसिया और मां ज्ञानवती के चेहरे पर खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। पुलिस लाइन स्थित मैदान में प्रशिक्षण पूरा करने वाले परेड कमांडर अनुराग राठौर और राजन मिश्र ने माता-पिता के साथ खुशी मनाई और झांसी के बृजेश कुमार ने परेड पूरी होते ही पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बेटे को वर्दी में देख परिजनों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

फोटो-22- रिक्रूट आरक्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद

फोटो-22- रिक्रूट आरक्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद

फोटो-22- रिक्रूट आरक्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद

फोटो-22- रिक्रूट आरक्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद

फोटो-22- रिक्रूट आरक्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद

फोटो-22- रिक्रूट आरक्षियों से हाथ मिलाते अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed