{"_id":"69ee6778a0032cdee7069c79","slug":"theft-of-rs-40-lakh-from-councillors-house-revealed-woman-and-bullion-trader-arrested-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149390-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सभासद के घर हुई 40 लाख की चोरी का खुलासा, महिला व सराफा व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सभासद के घर हुई 40 लाख की चोरी का खुलासा, महिला व सराफा व्यापारी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। एबीनगर उत्तरी मोहल्ले के सभासद के घर से हुई 40 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने किराएदार महिला इंदू पांडेय और सराफा व्यापारी कुलदीप सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये कीमत के जेवर और 1.75 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सभासद स्वप्निल शुक्ला की सास किरन शुक्ला के घर में तीन दिन पहले 40 लाख रुपये की चोरी हुई। सभासद स्वप्निल शुक्ला की सास किरन शुक्ला सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत हैं। किरन के बेटे मनीष शुक्ला उर्फ सौरभ ने 23 अप्रैल को पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था कि उनके घर में तीन साल से रहने वाले किराएदार राज पांडेय और उनकी पत्नी इंदू ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 40 लाख के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद 15 अप्रैल को उसने कमरा खाली कर दिया था। चोरी की गई चेन और हार कचौड़ी गली निवासी सराफा व्यापारी कुलदीप सोनी को 1.75 लाख रुपये बेचा। कुलदीप और भी सामान उधार मांग रहे थे, लेकिन नहीं दिया। दो महीने पहले 9.25 लाख का सामान जेठ नीरज पांडेय के साथ मिलकर लखनऊ में मोहम्मद उमर ज्वेलर्स सर्राफा मार्केट चौक के मालिक सालिम अहमद निवासी फूल वाली गली थाना चौक सआदतगंज लखनऊ को बेचा। उसी पैसे से छह अप्रैल को 600 वर्ग फिट का प्लॉट लखनऊ के बालागंज में 6.28 लाख रुपये में खरीदा था, साथ ही 1.50 लाख रुपये अपने-अपने जेठ नीरज पांडेय को लिखापढ़ी के लिए दिए थे। इस घटना से पति अनजान थे, जेठ को मिलाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
--
तीन साल में जीता भरोसा, फिर वारदात
इंदू पांडेय ने मकान मालिक का भरोसा जीतकर उनके हर कमरे में आना-जाना शुरू किया। उसने कीमती सामान रखने वाले बक्से पर निगरानी रखी और चाबी का पता लगा लिया। मौका पाकर वह स्टोररूम में घुस जाती, चाबी से बक्सा खोलकर धीरे-धीरे सामान निकालती और फिर ताला बंद कर देती थी। पुलिस ने इंदू पांडेय और कुलदीप सोनी को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये कीमत के जेवर और 1.75 लाख रुपये नकद बरामद किए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X