सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Encounter between police and criminals, two arrested

Unnao News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and criminals, two arrested
फोटो-11- मुठभेड़ में घायल गोविंद को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस।
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 15 दिन पहले ट्रक चालक को तमंचा लगाकर 30 हजार रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। बदमाशों ने ट्रक चालक से आठ हजार रुपये नकद और 21,225 रुपये ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे।
Trending Videos

अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि रविवार रात नवाबगंज पक्षी विहार रिंग रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक में सवार दो युवकों ने पुलिस को देख बाइक कन्हईखेड़ा गांव की ओर घुमा दी। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने बाइक छोड़कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसके एक साथी को पीछाकर पकड़ लिया गया। घायल बदमाश ने अपना नाम गोविंद और सोहरामऊ थाना के हिम्मतगढ़ निवासी बताया जबकि दूसरे का नाम राहुल उर्फ गोलू है और वह अजगैन कोतवाली के जालिमखेड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से घायल गोविंद को पुलिस ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक गोविंद ने बताया कि नौ मार्च की सुबह उसने साथी नवाबगंज कस्बा के मोहल्ला बंगला पछियाव निवासी करन के साथ नवाबगंज टोल प्लाजा और पक्षी विहार के बीच ट्रक चालक को रोका था। उसे जान से मारने की धमकी देकर आठ हजार रुपये नकद और 21,225 रुपये यूपीआई से ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कराए थे।

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बाइक, तमंचा, दो मोबाइल फोन और लूटे गए रुपयों में से 2,800 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। गोविंद पर अजगैन, सोहरामऊ, दही थाने में लूट, आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे वहीं राहुल उर्फ गोलू पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस तीसरे आरोपी करन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed