फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father brings son's body to village from Lucknow, performs last rites

Unnao News: लखनऊ से बेटे का शव लेकर गांव पहुंचा पिता, किया अंतिम संस्कार

Mon, 06 Jul 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Father brings son's body to village from Lucknow, performs last rites
बीघापुर(उन्नाव)। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता में शुक्रवार को मां संग रह रहे बच्चे की हुई संदिग्ध मौत के मामले में रविवार शव लेकर पहुंचे पिता ने गढ़ेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पति ने पत्नी व लखनऊ निवासी पड़ोसी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दीवानखेड़ा मजरे कटरा निवासी दिनेश की पत्नी पूनम ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही तीन बच्चों अनुराग (15), अभिषेक (11) व अहम (6) को छोड़ कर दिसंबर 2025 में अपनी बहन के पास लखनऊ चली गई थी। जहां वह मड़ियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता श्रीनगर में एक किराये के मकान में रहकर घरों में चौका बर्तन व खाना बनाने का कार्य करती है।
विज्ञापन

दिनेश ने बताया कि जनवरी में पूनम ने बीघापुर थाने में तीनों बच्चों को साथ ले जाने का प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद छोटे बच्चे अहम को पत्नी पूनम को सौंप दिया था। शुक्रवार शाम छह बजे लालगंज रायबरेली निवासी रिश्तेदार शिवशंकर ने अहम के घायल होने और लोहिया अस्पताल ले जाने की सूचना दी। जब वह लखनऊ अस्पताल पहुंचा तो बेटा मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश का आरोप है कि पूनम लखनऊ में पड़ोस में रहने वाले गौरव के साथ रहने लगी है। आरोप है कि बेटा उन दोनों के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था इसलिए दोनों ने बेटे को रास्ते से हटा दिया। लखनऊ पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार पिता मासूम का शव लेकर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने गढ़ेवा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मां को देख उग्र हुए लोग, पुलिस ने बचाया
रविवार को बेटे के अंतिम संस्कार के लिए दिनेश की पत्नी पूनम भी दीवानखेड़ा पहुंची थी। जहां उसे लोग उग्र हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed