{"_id":"6a6659f862851b51660eb477","slug":"fir-against-firm-supplying-printed-mattresses-for-a-political-party-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154469-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राजनीतिक दल के प्रिंटेड गद्दे देने वाली फर्म पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राजनीतिक दल के प्रिंटेड गद्दे देने वाली फर्म पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-19-कार्यक्रमस्थल पर जोड़ों को देने के लिए रखे गद्दे। आर्काइव।
फोटो-20-अमर उजाला में 25 जुलाई को प्रकाशित खबर।
-ब्लैकलिस्टेड कराने की कार्रवाई शुरू, पटल सहायक को किया गया निलंबित
-ग्राम विकास अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई, समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों को उपहार स्वरूप एक राजनीतिक दल के प्रिंटेड झंडे वाले गद्दे देने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सामान सप्लाई करने वाली अलीगढ़ की फर्म पर सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वहीं ब्लैकलिस्टेड की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई और समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
24 जुलाई को हड़हा स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें 459 जोड़ों को उपहार में गद्दे दिए गए थे। कई गद्दों के कवर का रंग हरा, केसरिया व सफेद था, साथ ही उसमें फूल बने हुए थे। गद्दों में अंग्रेजी में टीएमसी भी लिखा हुआ था। यह बंगाल की टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) पार्टी के झंडे के हूबहू जैसा था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने सामान सप्लाई करने वाली अलीगढ़ के बरौली रोड पटवारी का नगर निकट पुलिस चौकी की फर्म मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स को नोटिस जारी की थी। उधर, डीएम घनश्याम मीना ने सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर दी थी। समिति में एडीएम वित्त राजस्व, कोषाधिकारी व उपायुक्त उद्योग को शामिल किया था।
टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने फर्म व अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आदेश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने फर्म के खिलाफ कोतवाली सदर में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं वैवाहिक उपहार सामग्री प्राप्त करने वाले पटल सहायक को निलंबित कर दिया। सामग्री का परीक्षण करते हुए वितरण करने के लिए नामित ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।
मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। सीडीओ कृतिराज ने बताया कि फर्म को शासन से ब्लैकलिस्टेड कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। बताते चलें कि अमर उजाला ने 25 जुलाई के अंक में मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने इसका संज्ञान लिया।
इंसेट-1
प्रशासन ने आनन-फानन की कार्रवाई
मामले में शनिवार रात आठ बजे तक सीडीओ जानकारी से इन्कार करती रहीं। रविवार सुबह 10.49 बजे सूचना अधिकारी ने ग्रुप पर डीएम द्वारा मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित करने की जानकारी दी। वहीं छह घंटे में ही 4:50 बजे ग्रुप पर कार्रवाई की जानकारी दे दी गई। सीडीओ भी आनन-फानन कार्यालय पहुंच गईं और मामले में 5:25 बजे बाइट जारी कर दी।