{"_id":"6a6658f976dc9af554002bc6","slug":"yash-won-gold-at-the-district-karate-championship-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154495-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में यश ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में यश ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26-पदक, मोमेंटो व प्रमाणपत्र के साथ विजयी खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी।
चैंपियनशिप में एसएस स्पोर्ट्स अकादमी सोहरामऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में रविवार को आयोजित द्वितीय डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में एसएस स्पोर्ट्स अकादमी सोहरामऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
प्रतियोगिता में अकादमी के छह खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेकर पदक जीते। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए यश राजपूत ने गोल्ड मेडल हासिल किया। शिवा सोनी ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा बादल राजपूत, क्रिश रावत और वर्षा रावत ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपनी अकादमी व क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी के मुख्य कोच अजय फाइटर, सुरेश वर्मा ने पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।