{"_id":"69f799abdde752f1c30242bf","slug":"fir-lodged-against-factory-owner-manager-and-four-others-unnao-news-c-221-1-uno1001-149818-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फैक्टरी मालिक, प्रबंधक सहित चार पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फैक्टरी मालिक, प्रबंधक सहित चार पर दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 04 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। गहरा स्थित फाइबर की प्लेट बनाने वाली कंपनी में शनिवार को करंट लगने से हुई श्रमिक की मौत की घटना में पिता ने फैक्टरी के मालिक, प्रबंधक सहित चार पर लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवाकोल गांव निवासी धर्मेंद्र (21) पुत्र राकेश बंथर स्थित औद्योगिक क्षेत्र गहरा में क्राउन टीयर फैक्टरी में श्रमिक था। उसमें फाइबर की प्लेटें बनती हैं। शनिवार दोपहर 2:30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान खुले पड़े बिजली की तार की चपेट में आकर करंट लगने से धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। परिजन कंपनी के बाहर शव रख मुआवजे की मांग करते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। प्रबंधन के लोग वहां से निकल गए थे। पुलिस ने रात में शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के पिता राकेश कुमार ने फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए मालिक अजमत अली व प्रबंधक, इलेक्ट्रीशियन एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos