सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   FIR lodged in the death of a youth in a road accident while returning from a wedding procession

Unnao News: बरात से लौटते समय सड़क हादसे में युवक की मौत में प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in the death of a youth in a road accident while returning from a wedding procession
विज्ञापन
औरैया। बारात से लौटते समय सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने कानपुर स्थित हैलट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
Trending Videos

सदर कोतवाली के गांव हरी सिंह का पुरवा निवासी राधा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा छोटू उर्फ रमाशंकर 11 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही दिनेश के साथ गाजीपुर ककोर के पास एक बारात में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे जब वह बिरिया भट्टा के सामने पहुंचा तो रमाशंकर सड़क किनारे लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान औरैया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर घायल रमाशंकर को मेडिकल कॉलेज से हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। वहां 18 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed