फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five people accused of forced marriage, sex trafficking, and assault.

Unnao News: पांच लोगों पर जबरन शादी, देह व्यापार और मारपीट का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five people accused of forced marriage, sex trafficking, and assault.
बीघापुर। एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर एक महिला व उसके बेटे सहित पांच लोगों पर जबरन शादी कराने और देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने दहेज की मांग का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि साल 2025 में कासगंज जिले के थाना सहावर के गांव दीपपुर निवासी शिवकुमारी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। माेबाइल नंबर मिलने के बाद बातचीत शुरू हुई। पीड़िता के मुताबिक वह निराश्रित थी। उसका एक चार साल का बेटा भी है। शिवकुमारी ने नोएडा में नौकरी दिलाने के बहाने 10 अक्तूबर 25 को गदनखेड़ा बाईपास बुलाया। यहां से महिला, बेटा अतुल और दोस्त सचिन भाटी उसे लेकर चली गई। वहां घर का काम करवाने लगी। आरोप है कि 14 अक्तूबर को शिवकुमारी ने अपने बेटे अतुल से जबरन कोर्ट मैरिज करा दी। शादी के बाद एक बेटी हुई। आरोप है कि इसके बाद अतुल व उसके दोस्तों ने देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। शारीरिक शोषण भी किया है। उन्नाव में आकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed