सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Forest fire breaks out along Kanpur-Lucknow highway

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे जंगल में लगी आग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Forest fire breaks out along Kanpur-Lucknow highway
फोटो-30-आग बुझाता दमकल कर्मी। स्रोत: पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे के किनारे भवानीखेड़ा के सामने रविवार दोपहर तीन बजे जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काफी बड़े हिस्से में फैल गई जिससे करीब दो बीघा जंगल जलकर राख हो गया है। दो घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos




भवानीखेड़ा गांव के सामने जंगल से रविवार दोपहर धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना देने के काफी देर बाद तक दमकल की कोई भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग को तेजी से गांव व हाईवे की तरफ बढ़ता देख ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला और मिट्टी और हरी टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग काबू नहीं हो सकी। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची उन्नाव की दमकल टीम ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग हाईवे और रिहायशी इलाके तक पहुंच सकती थी जिससे भारी नुकसान हो सकता था। अजगैन निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed