सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक ही मार्ग का तीन बार निर्माण दिखा 4.14 लाख का गबन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत तारगांव में एक ही मार्ग का तीन बार कागजों पर निर्माण दिखाकर 4.14 लाख रुपये का गबन किया गया। शिकायत पर हुई जांच में खुलासा हुआ तो डीएम ने प्रधान, सचिव और अवर अभियंता से वसूली करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

तारगांव निवासी रामदत्त ने पांच मार्च 2024 को डीएम को शिकायतीपत्र देकर प्रधान, सचिव पर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीएम ने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें को जांच सौंपी थी। लेखा परीक्षा अधिकारी ने गांव में जाकर स्थलीय सत्यापन और अभिलेखों से मिलान किया तो पता चला कि 2020-21 में ग्राम पंचायत के मजरा पकरा में ललतू के घर से आगे उत्तर में दुर्गा मंदिर तक मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसी मार्ग का तीन टुकड़ों में बदले नाम से वर्ष 2021-22 में फर्जी फाइल तैयार कर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण दिखाकर 4,14,702 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट डीएम के पास पहुंची। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान चंद्रपाल, सचिव दिलीप भारती व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बिछिया राखी द्विवेदी से 4,14,702 रुपये की वसूली करने के आदेश दिए।
इंसेट-1

दो माह में ग्राम निधि खाते में जमा करना होगा पैसा
डीएम ने सभी जिम्मेदारों को पैसा जमा करने के लिए दो माह का समय दिया गया है। इस समयावधि में वसूली धनराशि ग्राम निधि खाते में जमा करनी होगी। यदि पैसा जमा नहीं किया तो भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।

इंसेट-2
पांच सालों में कराए गए बड़े कार्यों की जांच के लिए टीम गठित
डीएम ने एक कार्य में लाखों का गबन मिलने के बाद ग्राम पंचायत में पिछले पांच साल में कराए गए बड़े कार्यों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2021-22, 22-23, 23-24, 24-25 व 25-26 में प्रत्येक वर्ष में कराए गए तीन बड़े कार्यों की जांच एसडीएम न्यायिक हसनगंज, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड-1 व डीआरडीए अवर अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed