सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट ट्राॅयल में 40 खिलाड़ी चयनित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9-चयनकर्ताओं के साथ ट्रायल में चयनित खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
उन्नाव। अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट ट्राॅयल के पहले चरण में 40 खिलाड़ियों को चुना गया। कुल 70 खिलाड़ियों ने ट्राॅयल में दमखम दिखाया।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के तहत अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट ट्रॉयल का प्रथम चरण शुक्लागंज के सप्रू स्टेडियम में हुआ। इसमें जिले भर से आए 70 पंजीकृत खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग में प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ता नवीन सिन्हा, मनीष दीक्षित तथा ओम मिश्रा ने बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद अगले चरण के लिए 40 खिलाड़ियों को चयनित किया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में राकेश अस्थाना व शाकिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed