सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four arrested for extorting Rs 50,000 from a woman

Unnao News: महिला से 50 हजार रुपये पार करने वाले चार गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for extorting Rs 50,000 from a woman
फोटो-17-पुलिस की गिरफ्त में महिला को झांसे में लेकर 50 हजार रुपये का बैग पार करने वाले आरोपी। स
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं। चोरों ने दो दिन पहले महिला को झांसे में लेकर 50 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया था। पुलिस ने चोरों के पास से 3,600 रुपये व चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। दो चोरों के खिलाफ कैसरबाग और नाका थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं।
Trending Videos

लखनऊ के थाना गोसाईगंज के हालिमाबाद निवासी प्रीती देवी पत्नी रंजीत 16 जनवरी को मायके सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवइया मवइया गांव आई थीं। दोपहर को प्रीती ने सोहरामऊ कस्बा स्थित एसबीआई से 50 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से बाहर रुपये गिनने के दौरान चार युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें झांसे में लेकर रुपये से भरा बैग पार कर दिया था। महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की जांच में महिला रुपये गिनते दिखी थी। रविवार को पुलिस ने हिनौरा मोड़ के पास चार संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में चोरों ने अपना नाम सुल्तान खान निवासी घासमंडी, शहजाद और अनवर मदेगंज और मो. सलीम निवासी पक्का पुल लखनऊ बताया। चारों ने महिला की बैग से रुपये चोरी की घटना कबूल की है। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि चोरों के पास से चोरी के 3,600 रुपये व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। सुल्तान खान और मो. सलीम शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग और नाका थाने में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। चारों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed