{"_id":"6a383ab2c48c5a2a1204a211","slug":"incomplete-culvert-will-increase-the-difficulties-of-pedestrians-during-rains-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152593-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाएंगी अधूरी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाएंगी अधूरी पुलिया
विज्ञापन
फोटो-20-दोस्तीनगर पुलिया निर्माण के लिए शटरिंग लगाते श्रमिक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में तीन अलग-अलग स्थानों पर निर्माणाधीन पुलियों का काम बारिश से पहले पूरा होना मुश्किल है। इससे आने वाले बारिश के दिनों में यह अधूरी पुलिया लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी।
एक तरफ उन्नाव-हरदोई मार्ग पर एक माह बाद शुरू हुआ दोस्तीनगर पुलिया का निर्माण कार्य अभी 50 फीसदी ही पूरा हो पाया है। वहीं सफीपुर व पुरवा में नहर, रजबहे में पानी आने से बनने वाली पुलिया का काम ठप पड़ा है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा 26 जून से मानसून की दस्तक देने की संभावना जताने के बाद से बंद पड़ा निर्माण कार्य राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है क्योंकि विभाग ने आवागमन के लिए जो कच्चे वैकल्पिक मार्ग बनाए हैं, उससे बारिश में आना-जाना मुश्किलों भरा हो सकता है।
केस-1
दोस्तीनगर पुलिया: 50 फीसदी ही काम पूरा, अभी लगेगा एक माह से अधिक समय
छह अप्रैल को हरदोई-उन्नाव राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर में शारदा नहर पर 1.93 करोड़ से 12 मीटर चौड़ी और 25 मीटर लंबी नई पुलिया का निर्माण शुरू कराया गया था। पीडब्ल्यूडी ने नहर में हल्के पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया हुआ था। इसी बीच पांच मई के आसपास शारदा नहर में पानी आने से निर्माणाधीन पुलिया के पास डाली गई पाइप से क्रॉस नहीं हो सका था। इसके ओवरफ्लो होने से वैकल्पिक रास्ता बह गया और हरदोई-उन्नाव मार्ग से वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा था। आज भी वाहनों को चकलवंशी चौराहे से डायवर्ट किया जा रहा है। करीब एक माह काम बंद रहा था। करीब एक सप्ताह पहले नहर में पानी बंद होने के बाद दोबारा काम शुरू कराया गया था। अभी स्लैब ढलाई का काम पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए शटरिंग लगाई जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो काम अभी 50 फीसदी ही पूरा हो पाया है। स्लैब ढलाई के बाद सूखने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में काम पूरा होने में एक माह से ज्यादा का समय लग सकता है। इससे यदि समय पर मानसून आ गया तो वाहन सवारों के लिए बनाए गए कच्चे मार्ग से बारिश में आवागमन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
केस-2
नहर में पानी आने से एक माह से बंद है पुलिया का निर्माण
सफीपुर। कस्बे से बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग को जोड़ने वाले शारदा नहर ब्रांच पर बनी संकरी पुलिया के स्थान पर पास में करीब 52 लाख से नई चौड़ी पुलिया का निर्माण भी पानी आ जाने से एक माह से बंद चल रहा है। ऐसे में पीखी, नैनीखेड़ा, ओसियां, डकौली, गुरधरी, अटवा मोहाल ओसियां, रैय्यामऊ, रहीमाबाद, मुंडा, लच्छीखेड़ा सहित 30 गांवों के लोग शारदा नहर पर पास में ही बने संकरे पुल से आवागमन कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस संकरे पुल की दीवार टूटी होने से यातायात पर प्रतिबंधित किया जा चुका है। फिर भी चार किमी का चक्कर लगाने से बचने के लिए हल्के वाहन इसी संकरे पुल से निकल रहे हैं। नहर विभाग के जेई ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पानी रोकने के बाद उच्चाधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। पानी रुकने और सूखने के बाद ही दोबारा काम शुरू कराया जा सकेगा।
केस-3
रजबहे में पानी आने से काम बंद, वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे वाहन
पुरवा। मौरावां-पुरवा मार्ग से बाबा बिल्लेश्वर धाम होते हुए शीतलगंज के बीच 42 लाख की पुलिया निर्माण के दौरान बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से रजबहे में पानी आने से एक माह से बंद चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने रजबहे में पाइप डालकर अस्थायी मार्ग बनवाने का काम तो कर दिया है लेकिन रजबहे में पानी पूरी तरह से न सूखने से फिलहाल काम बंद ठप पड़ा है। अभी वाहन सवार अस्थायी कच्चे मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो पानी सूखने के बाद काम चालू भी हो गया पर बारिश से पहले पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में कच्चे मार्ग की मिट्टी बारिश के दौरान वाहन सवारों के लिए मुश्किलें बढ़ा देगी। पीडब्ल्यूडी जेई आनंद कुमार का कहना है कि पानी पूरी तरह से सूखने के बाद ही काम चालू कराया जाएगा। एक बार काम शुरू हो गया तो तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
वर्जन
दोस्तीनगर पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया है। स्लैब ढालने के लिए शटरिंग लगाई जा रही है। दो से तीन दिन में स्लैब ढलाई का काम पूरा हो जाएगा। एक बार स्लैब ढलाई हो गई तो अन्य शेष कार्य कराने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। एक माह में काम पूरा करा लिया जाएगा। -
सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।