सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   It is our responsibility to protect the interests of 120 crore Sanatanis.

Unnao News: 120 करोड़ सनातनियों के हितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to protect the interests of 120 crore Sanatanis.
फोटो-32-पथ संचलन में स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हमारा राष्ट्र विश्व में सबसे सुंदर और सुसज्जित है। राष्ट्र का 120 करोड़ सनातनी भारत माता का पुजारी है। इनके हितों की रक्षा करना संघ की जिम्मेदारी है। यह बात नगर के श्रीराम लीला मैदान में आयोजित आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में सह प्रांत कार्यवाह संजय राय ने कही। संघ के संस्थापक हेडगेवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संजय राय ने कहा कि संघ हमेशा राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र हित की बात करता है। देश की 120 करोड़ की सनातनी आबादी के हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी हिंदू देश की उन्नति और राष्ट्र प्रेम के लिए कदम से कदम मिलाएं। कार्यक्रम के बाद संघ के कार्यकर्ताओं ने पैदल नगर भ्रमण किया।यहां जिला संचालक भगवान बख्श सिंह, जिला कार्यवाह रामनरेश, जिला सह कार्यवाह देवेंद्र कुमार, विनय दीक्षित, बद्री मिश्रा, अजय कुमार, सुमित तिवारी, सोनू सिंह, सीतेश सिंह, गिरिजा शंकर, सत्यम कटियार, विनोद कटियार, रामसजीवन, अंशुल कटियार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed