फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   It took the GRP ten and a half hours to locate and transport to the hospital a young man who had fallen from a train.

Unnao News: ट्रेन से गिरे युवक को खोजने और अस्पताल पहुंचाने में जीआरपी को लगे साढ़े दस घंटे

Wed, 24 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
It took the GRP ten and a half hours to locate and transport to the hospital a young man who had fallen from a train.
उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने लखनऊ पहुंच कर सूचना दी। युवक को खोजने और अस्पताल पहुंचाने में जीआरपी को करीब साढ़े दस घंटे का समय लग गया। सर्विलांस की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज निवासी सूरज अपने चचेरे भाई राहुल के साथ दिल्ली से आम्रपाली एक्सप्रेस (ट्रेन 15708) से अपने घर लौट रहा था। ट्रेन के कानपुर से आगे बढ़ते ही सूरज बोगी के गेट के पास बैठ गया। उन्नाव स्टेशन पार करते ही वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। लखनऊ पहुंचने पर जब राहुल ने सूरज को नहीं देखा और ट्रेन में तलाशने पर भी वह नहीं मिला, तो उसने जीआरपी को सूचना दी। कंट्रोलरूम के माध्यम से उन्नाव जीआरपी को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी ने रात भर युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह जीआरपी ने युवक के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया। मोबाइल की लोकेशन उन्नाव स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर टीकर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली। जीआरपी ने ट्रैक के किनारे झाड़ियों में तलाशी ली और घायल सूरज को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को एंबुलेंस से मंगलवार सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया। बाद में, चचेरे भाई राहुल ने परिजन से बात करने के बाद उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहुल ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार, अधिक रक्तस्राव और इलाज मिलने में हुई देरी के कारण सूरज की हालत गंभीर है। जीआरपी एसओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस किया गया। एक सिपाही ने युवक को गोद में उठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed