{"_id":"6a4aa3351d0602067602807e","slug":"kanpur-police-raided-the-house-of-the-mastermind-of-fake-marksheet-scam-unnao-news-c-12-knp1094-1578559-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट के मुख्य सरगना के घर पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट के मुख्य सरगना के घर पर दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर में फर्जी मार्कशीट बनाकर बेचने वाले गिरोह के इनामी मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए फीलखाना पुलिस ने पीडी नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी। हालांकि आरोपी भाग निकला। उसकी पत्नी पर मार्कशीट जलाने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।
कानपुर साकेत नगर से 17 फरवरी को पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से विश्वविद्यालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद की फर्जी मार्कशीट बरामद हुई थीं। जालसाज का मुख्य सरगना उन्नाव के पीडी नगर निवासी अखिलेश शुक्ला तब से फरार चल रहा है। कानपुर पुलिस ने उस पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। शनिवार देर रात फीलखाना पुलिस ने आरोपी के पीडी नगर स्थित घर पर दबिश दी। आरोपी तो नहीं मिला लेकिन उसकी पत्नी ने कुछ मार्कशीट जला दी हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि पहले पुलिस को पहले एबीनगर मोहल्ले में आरोपी का घर बताया गया। किला चौकी पुलिस के साथ पहले वहां दबिश दी। बाद में जब पीडी नगर बताया गया, तब पुलिस वहां पहुंची।
सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि फीलखाना थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मुख्य आरोपी के पीडी नगर स्थित आवास पर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला।