{"_id":"6a46b5438d9e568c3b0517d7","slug":"licenses-of-two-fertilizer-shops-suspendedlicenses-of-two-fertilizer-shops-suspended-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153176-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चार अलग अलग टीमों ने 43 दुकानों में की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। चार टीमों द्वारा 43 खाद दुकानों की जांच की गई। इस दौरान छापेमारी की सूचना मिलने पर दुकानें बंद करने पर दो का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं चार को नोटिस जारी की गई। 11 खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गए।
प्रमुख सचिव (कृषि) के निर्देश पर डीएम ने खाद दुकानों की जांच के लिए चार टीमें गठित की थी। बृहस्पतिवार को उपकृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने एसडीएम के साथ सदर तहसील की दुकानों में जांच की। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने एसडीएम के साथ बांगरमऊ व सफीपुर तहसील क्षेत्र में जांच की। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अनुराग कुमार ने एसडीएम के साथ हसनगंज व बीघापुर तहसील की उर्वरक दुकानों में छापा मारा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने पुरवा में जांच की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 43 दुकानों में जांच के बाद 11 नमूना लिए गए। रजिस्टर अपडेट न रखने पर चार दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। वहीं दुकानें बंद करके चले जाने पर अपना बीज भंडार और न्यू इंडिया बीज भंडार दबौली का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। सभी दुकानदारों को खाद का वितरण पीओएस के माध्यम से खतौनी के अनुसार करने, दुकान पर स्टॉक व रेट बोर्ड लगाने सहित वितरण रजिस्टर तथा कैश मेमो जरूर देने के निर्देश दिए गए हैं।