{"_id":"6a3d6b8c0382d01619087afe","slug":"mahatma-gandhi-gramodaya-university-agriculture-faculty-campus-now-named-after-nanaji-deshmukh-unnao-news-c-215-1-aur1007-132842-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय कृषि संकाय परिसर अब नाना जी देशमुख के नाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय कृषि संकाय परिसर अब नाना जी देशमुख के नाम पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोही (चित्रकूट)। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कृषि संकाय परिसर का नाम भारत रत्न नानाजी देशमुख के नाम पर रखा जाएगा। इस पर प्रबंध मंडल ने अपनी मुहर लगा दी है।
रजत जयंती सभागार में आयोजित बैठक में कुलगुरु प्रोफेसर आलोक चौबे ने यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के विचार और कार्य विश्वविद्यालय की प्रेरणाशक्ति हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में कृषि प्रक्षेत्र परिसर को राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख परिसर के नाम से जाना जाएगा। बैठक में अकादमिक, प्रशासनिक और वित्तीय विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। नए पाठ्यक्रम शुरू करने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। कुलगुरु आलोक चौबे की नियुक्ति के बाद यह प्रबंध मंडल की पहली बैठक थी। कुलसचिव आञ्जनेय पांडेय ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महेंद्र मणि द्विवेदी, आशीष पांडेय, टीआर शर्मा, अमित गोस्वामी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। संवाद