सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No doctor, no medicine, patients returned without examination

Unnao News: डॉक्टर न दवा, बिना जांच के लौटे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
No doctor, no medicine, patients returned without examination
विज्ञापन
उन्नाव। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आरोग्य मेलों के आयोजन हुआ। इस दौरान कई स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। हसनगंज की संदाना पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती न होने से यहां मरीजों की संख्या बहुत कम रही। पुरवा की चमियानी पीएचसी में लैब सहायक के छुट्टी पर होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। वहीं, बिछिया के पड़री कला महिला अस्पताल में डॉक्टर व फार्मासिस्ट न होने सन्नाटा पसरा रहा।
Trending Videos

--
कुल सात मरीज पहुंचे, फॉर्मासिस्ट ने दी दवाएं

हसनगंज। तहसील क्षेत्र की संदाना पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण करीब 50 हजार आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में मरीज सीएचसी या फिर जिला अस्पताल जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के निवासी अनूप शर्मा, अखिल सहित अन्य लोगों ने डॉक्टर न होने से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न मिल पाने की बात कही। आरोग्य मेले में यहां सात ही मरीज पहुंचे। जिन्हें फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने देखकर दवाएं दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की तैनाती न होने मरीज की संख्या कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर की तैनाती के लिए कई बार सीएमओ को पत्र भेजा जा चुका है।
--

चमियानी में लैब सहायक के छुट्टी पर होने से नहीं हुई जांचे
पुरवा। क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। यहां पहुंचे कुल 75 मरीजों को डॉक्टरों ने परामर्श व दवाएं दी। पासाखेड़ा पीएचसी में डॉ. स्वाती गुप्ता ने 33 मरीज देखे। इनमें ज्यादातर बुखार, खांसी, जुकाम, बीपी व पेट दर्द की समस्या से ग्रसित रहे। लैब सहायक अमित कुमार ने हिमोग्लोबिन की तीन, मलेरिया, टाइफाइट व बलगम की दो-दो जांचें की। गढ़ाकोला पीएचसी में डॉ. चारू जैन ने कुल 20 मरीज को परामर्श व दवाएं दीं। यहां मलेरिया, टायफाइड, हिमोग्लोबिन आदि की कुल 11 जांचें हुईं। चमियानी पीएचसी में डॉ. राजलक्ष्मी दोहरे ने 22 मरीज देखे। यहां लैब सहायक के छुट्टी पर होने से मरीजों की जांचें नहीं हो सकी। डाॅ. राजलक्ष्मी दोहरे ने बताया कि लैब सहायक किरन बीमारी के चलते छुट्टी पर हैं।
--

बीघापुर में नहीं मिली सीने में दर्द की दवा

बीघापुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में सुबह 11 बजे तक 25 मरीज पहुंचे। प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने मरीजों को परामर्श व दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीने में दर्द की दवा सार्बिट्रेट खत्म हो गई है। पत्राचार किया जा चुका है। दो दिन में स्टाॅक आ जाएगा। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
--

महिला अस्पताल में न डॉक्टर है, फॉर्मासिस्ट

बिछिया। पड़री कला स्थित महिला अस्पताल में 2023 से डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां तैनात फॉर्मासिस्ट संजय कुमार भी कई वर्षों से जिला मुख्यालय में अटैच है। पुरुष अस्पताल में डॉ. रवि कुमार ने 30 मरीजों को देखा। उन्होंने मौसम को देखते हुए अधिक पानी का सेवन करने की सलाह दी। आयुष विभाग में डॉ. गुरू प्रसाद सोनकर ने 30 मरीज देखे। उन्होंने बताया कि असंतुलित खान पान से रक्त में विषाक्तता बढ़ रही है। इससे जोड़ों के दर्द समेत अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने धनिया, जीरा, अजवाइन, लहसुन, अदरक व दाल चीनी का सेवन प्रतिदिन करने की सलाह दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र यादव ने बताया कि पड़री कला महिला अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती और फॉर्मासिस्ट के लिए सीएमओ पत्र लिखा जा चुका है।
--
रूपपुर चंदेला में नहीं पहुंची डॉक्टर, फॉर्मासिस्ट ने देखे मरीज

सफीपुर। क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेले में कुल 196 मरीज देखे गए। गंगा कटरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण पीएचसी रूपपुर चंदेला में नियुक्त ट्रेनी डाॅ. नंदनी नहीं पहुंची। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट प्रमोद उत्तम ने 70 मरीज देखे और दवाएं दीं। बारीखेड़ा पीएचसी में डाॅ. जकरिया ने 65 मरीज देखे। फार्मासिस्ट गिरजेश वर्मा ने दवाएं दीं। सकहन राजपूतान पीएचसी डाॅ. रिम्मी जायसवाल ने 18 पुरुष, 21 महिलाएं व 22 बच्चों समेत कुल 61 मरीज देखे। फार्मासिस्ट राजकुमार ने मरीजों को दवाएं दीं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रामसहोदर ने बताया कि अनुपस्थित डाॅक्टर को नोटिस जारी की जा रही है। 18 मरीजों की बुखार से संबंधित जांच भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed