{"_id":"6add07ea0f9a931c3b093227","slug":"pet-today-27216-candidates-to-appear-across-13-centres-unnao-news-c-12-1-knp1061-1693140-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीईटी आज, 13 केंद्रों पर 27216 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीईटी आज, 13 केंद्रों पर 27216 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में तीन दिन की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आज से शुरू होगी। पहली परीक्षा इस बार 25 अक्तूबर, दूसरी 30 अक्तूबर और तीसरी परीक्षा एक नवंबर को होगी। प्रशासन का दावा परीक्षा की तैयारी पूरी है। कुल 13 केंद्रों में 4,536 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पहली परीक्षा इस बार 25 अक्तूबर, दूसरी 30 अक्तूबर और तीसरी परीक्षा एक नवंबर को होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगी। डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जिन स्कूलों को केंद्र बनाया गया है वहां के सीसीटीवी कैमरे चेक कर लिए गए हैं। सचल दल परीक्षा की निगरानी करेंगे। साथ ही कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे।
यह बनाए गए केंद्र और अभ्यर्थी संख्या
अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 408, बेनहर इंटरनेशनल स्कूल में 480, डीएसएन पीजी कॉलेज में 480, डीवीडीटी इंटर कॉलेज में 192, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 432, डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में 240, माउंट लिट्रा जी में 192, न्यू एरा स्कूल में 480, पीएमश्री जीजीआईसी में 384, पीएमश्री जीआईसी में 240, जगन्नाथ शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 384, श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज में 264 और सर सैय्यद पब्लिक स्कूल में 360 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कोई संदिग्ध दिखे तो तत्काल करें कार्रवाई
परीक्षा को लेकर डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल अन्य ड्यूटी कर्मियों को अपने दायित्वों का पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम सुशील कुमार, एएसपी आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।