फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Power supply switched on while fixing a fault; contract worker falls from pole and dies.

Unnao News: फॉल्ट ठीक करते समय चालू कर दी बिजली, संविदा कर्मी की पोल से गिरकर मौत

Fri, 03 Jul 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Power supply switched on while fixing a fault; contract worker falls from pole and dies.
फोटो-19-- सरोज उर्फ लालू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फोटो-20- मियागंज उपकेंद्र में हंगामा करते परिजन और ग्रामीण। संवाद
-भाई के मुताबिक फॉल्ट सही करने के लिए लिया था शटडाउन फिर भी सप्लाई की शुरू
-परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उपकेंद्र के बाहर किया हंगामा, ताला बंद कर भागे अधिकारी, कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। आसीवन के गहरूबाग स्थित हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करते बिजली आपूर्ति चालू कर देने से प्राइवेट लाइनमैन करंट लगने से पोल से गिर कर मौत हो गई। गुस्साए परिजन मियागंज स्थित बिजली निगम के कार्यालय पहुंच गए। जनाक्रोश देख कर्मचारी ताला बंद कर भाग गए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान एक घंटे तक हंगामा चला।
आसीवन थाना के गांव मुरव्वतपुर निवासी सरोज उर्फ लालू (26) पुत्र बालकराम प्राइवेट बिजली कारीगर था। वह संविदा लाइनमैन राजपाल के सहयोग में रहता था। सरोज के छोटे भाई दिलीप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह आसीवन के गहरूबाग के पास बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक करने गए थे।
विज्ञापन

शटडाउन लेने के बाद पोल पर चढ़कर जैसे ही काम शुरू किया सप्लाई शुरू होने से करंट की चपेट में आकर गिरे और मौत हो गई। ग्रामीण और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज चुकी थी। सभी लोग मियागंज बिजली उपकेंद्र पहुंचे। और हंगामा करने लगे। एसडीओ, जेई माहौल बिगड़ता देखकर ताला बंद करके वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया। परिजनों ने शव देखने की बात कही। तब उन्हें दूसरे वाहन से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मां गंगावती ने बताया कि सरोज पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई कुरसठ क्षेत्र की बंद कराई गई थी। सरोज काम करने मवई ब्रह्मानान क्षेत्र में पहुंच गया। वह लाइन शुरू थी तभी करंट की चपेट में आ गया। गहरूबाग किसके कहने पर गया इसकी जांच कराई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
तीन परिवारों के पालन-पोषण की थी जिम्मेदारी
सफीपुर। करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले सरोज उर्फ लालू पर तीन परिवारों की जिम्मेदारी थी। बचपन में पिता की मौत होने के बाद एक साल पहले बड़े भाई मनोज ने बीमारी से दम तोड़ दिया। घर में दादी सुरजावती, मां गंगावती और बड़े भाई की पत्नी, उनके तीन बच्चे और छोटे भाई दिलीप की जिम्मेदारी उसी पर थी। यही नहीं दो विवाहित बहनें अनीता व नीता का मायका भी उसी के दम पर था। सरोज की मौत ने परिवार के सभी सदस्यों में संकट खड़ा कर दिया। सब यही परेशान हैं कि अब परिवार कैसे चलेगा।


संविदा नौकरी के लिए दिए थे 60 हजार
पौत्र की मौत से बेहाल दादी सुरजावती ने बताया कि मेहनत कर परिवार के लिए कुछ करने की लालसा संजोए सरोज ने संविदा लाइनमैन की नौकरी के लिए बिजली निगम के एक कर्मचारी को 60 हजार रुपये भी दिए थे। उसे आश्वासन दिया था कि पहले कर्मचारियों के साथ काम सीख लो फिर नौकरी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed