सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Resolved to maintain the unity of the upper caste society

Unnao News: सवर्ण समाज की एकता बनाए रखने का लिया संकल्प

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Resolved to maintain the unity of the upper caste society
फोटो-17- कार्यक्रम को संबो​धित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में होली मिलन व हिंदू नववर्षाभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रहित में सवर्ण समाज की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
Trending Videos


भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप जलाकर व शंखनाद के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय सवर्ण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि सवर्ण समाज को जातिगत आरक्षण आदि व्यवस्थाओं को समाप्त कराने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। कहा कि अब सरकारें जातिवाद को कागजों पर जिंदा नहीं रख सकेंगी क्योंकि समाज जाग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद सिंह सेंगर ने कहा कि सवर्णों की एकजुटता से सनातन धर्म व राष्ट्र सशक्त बनेगा। कहा कि सरकारें फूट डालो शासन करो की कार्यशैली पर कार्य कर रही हैं। हर सनातनी सवर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि सवर्ण समाज अब जागृत हो गया है। जो सरकारें सवर्ण विरोधी मानसिकता से कार्य करेंगी उनको सवर्ण समाज नेस्तनाबूद करने का काम करेगा। मौजूद लोगों ने समाज में समरूपता व एकता लाने के लिए जातिगत आरक्षण, यूजीसी के काले नियमों, एससीएसटी को समाप्त कराने और राष्ट्रहित में सवर्ण समाज की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। यहां पर प्रोफेसर डॉ. मनोज श्रीवास्तव, प्रेम कुमार सिंह सेंगर, डॉ. विनय शंकर दीक्षित आशु, ओपी तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, राहुल राम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed