सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sarauti defeated Nadauha team by seven wickets

Unnao News: सरौती ने नदौहा टीम को सात विकेट से हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sarauti defeated Nadauha team by seven wickets
फोटो-19-मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
असोहा। नवाबगंज ब्लॉक के ढकिया मैदान में चल रही मिर्जापुर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में रविवार को सरौती व नदौहा टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें सरौती टीम ने नदौहा को सात विकेट से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।
Trending Videos

सरौती टीम ने टॉस जीतकर नदौहा टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नदौहा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 112 रन बनाए। इसमें उमेश सिंह ने 39 और अतुल सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया। सरौती के कप्तान मनीष मौर्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी सरौती टीम के मनीष मौर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम ने आठ ओवर एक गेंद में तीन विकेट खोकर मैच में जीत दर्ज की। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनीष मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यहां हरेश्याम कुशवाहा, रामजी, विजयपाल, रूपचंद्र मौर्य, अरुण रावत, रामचंद्र, जसपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed