फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Second accused arrested for swindling 60 lakh on the pretext of securing a job at the Secretariat.

Unnao News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख ठगने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for swindling 60 lakh on the pretext of securing a job at the Secretariat.
पुरवा। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी विजय सिंह को जेल भेजा है। विजय सिंह खुद को सचिवालय का सचिव बताता था। यह शिकायत 29 जुलाई 2025 को दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

राजेश और प्रेमशंकर ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार पांडेय और पांच साथियों ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उनसे 60 लाख रुपये लिए थे। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगने पर आरोपियों ने लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुनील कुमार पांडेय और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी सुनील कुमार पांडेय पहले ही जेल जा चुका है। गिरफ्तार विजय सिंह शुक्लागंज के आदर्शनगर मोहल्ले का निवासी है। अभी भी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed