फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Selection trials for the athletics championship on August 18.

Unnao News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 18 अगस्त को

Thu, 13 Aug 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for the athletics championship on August 18.
उन्नाव। 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला टीम के चयन हेतु 18 अगस्त को ट्रायल होगा। ट्रायल पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसमें अंडर-20, 18, 16 व 14 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


खेलो इंडिया कोच कुशमेश सिंह ने बताया, चैंपियनशिप 23 से 25 अगस्त तक होगी। यह प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगी। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन यह चयन प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। सचिव सिद्धार्थ कृष्णा ने बताया, प्रतिभागी एएफआईयूआईडी, आयु प्रमाणपत्र व आवश्यक दस्तावेज के साथ ट्रायल स्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन


आयु पात्रता के अनुसार, अंडर-20 वर्ग के लिए जन्म 17 सितंबर 2006 से 16 सितंबर 2008 के मध्य होना चाहिए। अंडर-18 के लिए जन्म 17 सितंबर 2008 से 16 सितंबर 2010 के बीच होना अनिवार्य है। अंडर-16 के लिए जन्म 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 के मध्य होना चाहिए। अंडर-14 वर्ग के लिए जन्म 17 सितंबर 2012 से 16 सितंबर 2014 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed