फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Solving the 37 lakh robbery from a bullion trader remains a challenge for the police.

Unnao News: सराफा व्यापारी से 37 लाख की लूट का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बरकरार

Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Solving the 37 lakh robbery from a bullion trader remains a challenge for the police.
उन्नाव। उन्नाव में 18 दिन पहले सराफा व्यापारी भाइयों से हुई 37 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पांच अंतरजनपदीय लुटेरों में से दो और एक दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह घटना आठ जून को प्रभात सोनी और अतुल सोनी के साथ हुई थी। वे सीसी चौराहा स्थित दुकान से घर जा रहे थे, तभी उन्हें लूटा गया।
विज्ञापन








पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार लुटेरे रंजीत पर पहले से बीस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकतर लूट के मामले हैं। पुलिस अधीक्षक ने एक लुटेरे के पैथोलॉजी का प्रबंध निदेशक होने की चर्चा को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह इतना पढ़ा-लिखा नहीं है। यह गिरोह ऐसी सराफा दुकानों को निशाना बनाता था जहां तिजोरी नहीं होती थी। लुटेरे योजना बनाकर दुकान आते-जाते समय जेवर लूट लेते थे।
विज्ञापन












थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि लूट का सामान कई हिस्सों में बंटा है। ऐसे में गिरफ्तार लुटेरों के हाथ भी बहुत कुछ नहीं आया होगा। पुलिस अभी दो अन्य लुटेरों की तलाश कर रही है। बाकी माल की बरामदगी अभी भी चुनौती बनी हुई है। बुधवार को एक टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed