{"_id":"6a4aa5a8c64c287b160a3c44","slug":"the-body-of-a-bike-mechanic-was-found-lying-in-the-bushes-on-the-fourth-day-unnao-news-c-221-1-uno1001-153318-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक मिस्त्री का शव चौथे दिन झाड़ियों में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक मिस्त्री का शव चौथे दिन झाड़ियों में पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। घर से दवा लेने के लिए निकले बाइक मिस्त्री का शव चौथे दिन बिहार थानाक्षेत्र के गांव घीनाखेड़ा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा तो झाड़ियों में बाइक पड़ी होने के साथ उसके नीचे शव दबा था। पुलिस ने जांच की। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
मौरावां थानाक्षेत्र के मधऊखेड़ा मोहद्दीनपुर गांव निवासी विमल कुमार उर्फ छोटू(18) पुत्र लल्लू प्रसाद मुंबई में बाइक मिस्त्री था। बड़े भाई विकास ने बताया कि वह एक महीने पहले घर आया था। बीमार होने पर वह दोबारा मुंबई नहीं गया। दो जुलाई को वह दवा लेने बाइक से मोहकमगंज जाने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। उसका फोन मिलाया तो बंद था। तलाश के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो दूसरे दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश करने की बात कही।
रविवार को बिहार थानाक्षेत्र के घीनाखेड़ा के पास झाड़ियों के पास से दुर्गंध आने पर पर लोगों ने पास जाकर देखा तो भाई का शव व बाइक पड़ी दिखी। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर पहचान कर सूचना दी। तब घटना का पता चला। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे का शव मिलने से मां शिवदेवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।