{"_id":"69c2e63f701b80ed09094328","slug":"the-car-owner-and-drivers-lives-were-saved-when-the-airbags-deployed-unnao-news-c-211-1-aur1009-141807-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एयरबैग खुलने से कार मालिक व चालक की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एयरबैग खुलने से कार मालिक व चालक की बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर भाऊपुर गांव के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वाराणसी से शिकोहाबाद पत्नी के पास जा रहे पति की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार सवार पति और चालक बच गए।
वाराणसी के कैंट थानाक्षेत्र के राजा बाजार निवासी कृष्ण तुलश्यान (34) कार से चालक पप्पू आलम (52) के साथ शिकोहाबाद जा रहे थे। वहां उनकी पत्नी एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। भाऊपुर के पास चालक को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार से सवारों को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि दोनों सीट बेल्ट लगाए थे जिससे एयरबैग खुल गया और दोनों बच गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि कार सवार दोनों को चोट नहीं आई है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है।
Trending Videos