{"_id":"6a4aa430424f32fe4a022b5b","slug":"the-crossing-was-closed-without-prior-notice-causing-inconvenience-to-the-people-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153300-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना पूर्व सूचना के बंद की क्रॉसिंग, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना पूर्व सूचना के बंद की क्रॉसिंग, लोग हुए परेशान
Mon, 06 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 126 को रविवार को अचानक बंद कर दिया गया। रेल पटरियों के बीच काली प्लेट (रबर चेक रेल पैड) डालने का काम बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू किया गया। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी न होने से कई लोग मौके पर पहुंचे। फाटक बंद देखकर उनके कदम ठिठक गए। फिर वाहन सवारों को करीब पांच से आठ किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ा। गलियों से निकलने के दौरान जाम के हालात बने रहे। स्टेशन अधीक्षक ने जल्द कार्य कराने की बात कही है।
रविवार सुबह करीब नौ बजे आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग में वाहनों के आसानी से गुजरने के लिए पटरियों के बीच में काली प्लेट्स डालने का काम शुरू हुआ। कार्य के चलते क्रॉसिंग को बंद रखा गया। शाम तक कार्य चलता रहा। इसके चलते क्रॉसिंग से आवागमन के लिए पहुंचे लोगों को वाहन को मोड़ना पड़ा। वाहनों को उन्नाव बाईपास पर ओवरब्रिज से होते हुए नवीन मंडी निकाला गया। जहां से अनवार नगर, कंजी आदि होते हुए आईबीपी चौराहे पहुंचे। इससे करीब पांच से आठ किमी का चक्कर लगाना पड़ा। वहीं दूसरे छोर के लोग पीतांबर नगर होते हुए हाईवे और फिर ओवरब्रिज से बाईपास होकर आवास विकास पहुंचे। इससे भरत मिलाप रोड, कंजी, अनवार नगर रोड आदि में जाम के हालात बने रहे। हालांकि रविवार की छुट्टी होने से ज्यादा देर तक जाम नहीं रहा। यातायात पुलिस की मौजूदगी से आधे घंटे में ही जाम खुल गया।
फोटो-23-विमल शुक्ला
पांच किलोमीटर का चक्कर काटकर पहुंचे
आवास विकास कालोनी के विमल शुक्ला ने बताया कि क्रॉसिंग बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब पांच किमी का चक्कर लगाकर शहर के बड़े चौराहे पर पहुंच पाए।
विज्ञापन
-- --
फोटो-24-प्रीत कुमार
क्रॉसिंग बंद होने से घूमकर जाना पड़ा
राजेपुर के प्रीत कुमार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से गली मोहल्लों से घूमकर जाना पड़ा। गलियों में वाहन फंसने से जाम के हालात बने रहे। इससे काफी परेशानी हुई।
-- --
छुट्टी पर थे। इसलिए उनकी जानकारी में भी क्रॉसिंग बंद करके कार्य शुरू करना नहीं था। पूर्व में दो दिन क्रॉसिंग बंद रखने की बात कही थी पर रविवार शाम सात बजे पूछने पर कर्मियों ने रात नौ बजे तक काम पूरा करने की बात कही है। प्रयास किया जा रहा है कि रात तक प्लेट्स डालने का काम पूरा कर लिया जाए। इससे सोमवार को क्राॅसिंग खुली रहने की संभावना है। -सुधांशु मोहन, स्टेशन अधीक्षक उन्नाव जंक्शन।