सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The foundation stone was laid by the former SP block chief, but the MLA stopped the work.

Unnao News: सपा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख से कराया शिलान्यास, विधायक ने रुकवाया काम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid by the former SP block chief, but the MLA stopped the work.
विज्ञापन
औरास। सपा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख से गोझीहार बेता नाले पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास कराए जाने से नाराज विधायक ने काम रुकवा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत शासन से किए जाने की बात कही है। वहीं जेई ने आगे विधायक से शिलान्यास कराकर कार्य शुरू कराने की बात कही है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत अदौरा के मजरे गोझीहार से बेता नाला निकला है। यहां के लोगों ने पाइप डालकर कच्चा रास्ता बना रखा है। मोहान विधायक ब्रजेश रावत के प्रयास के बाद 11 नवंबर 2025 को सरकार ने पुल निर्माण के लिए 4.44 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। पुल के साथ दोनों तरफ जाने जाने के लिए डामर रोड भी बनाई जानी है। निर्भय कंट्रक्शन को मिला काम जनवरी 2027 तक पूरा होना है। रविवार दोपहर पुल बनाने के लिए कार्यदायी संस्था के मैनेजर डीपी सिंह ने औरास ब्लाॅक के सपा के पूर्व ब्लाॅक जगदीश यादव से नारियल तोड़वा व भूमि पूजन कराकर शिलान्यास कराया। इस पर भाजपाई जितेंद्र कुमार, दीपू वर्मा, संजीत, अशर्फी लाल, प्यारेलाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा ने विरोध करते हुए विधायक को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ठेकेदार समाजवादी मानसिकता का है। इसी कारण समाजवादी लोगों को बुलाकर शुरुआत करा दी। जानकारी मिलने पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात कर काम बंद दिया। विधायक ने कहा कि इसकी शिकायत शासन में की जाएगी। उधर पीडब्ल्यूडी जेई हरिशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही विधायक से शिलान्यास कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
इन गांवों के लोगों को मिलना है लाभ
धमियाना, अलौलापुर, खेतरू, नसीरपुर सामद, नयाखेड़ा, परौरी, मवई सहित अन्य गांवों की करीब 25 हजार आबादी को इसका लाभ मिलेगा। पुल बनने से आसपास के ग्रामीणों को सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed