{"_id":"69c1907df3e77eed740723ba","slug":"the-young-man-died-not-by-hanging-but-by-consuming-poison-unnao-news-c-221-1-uno1001-147352-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक की फंदे से लटकने से नहीं, जहर खाने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक की फंदे से लटकने से नहीं, जहर खाने से हुई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के हजीरा मोहल्ले में दिल्ली से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने पहले फंदे से लटकने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत और गले व पेट पर ब्लेड के निशान सामने आए हैं।
युवक की पहचान अभय (28) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एसी बनाने का काम करता था। छोटे भाई मुकुल ने बताया कि अभय रविवार को दिल्ली से आया था। इसके बाद वह कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। रोहित और अन्य परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में अभय की मौत का कारण जहर खाना बताया गया है। रिपोर्ट में उसके गले और पेट पर ब्लेड से काटने के निशान भी मिले हैं जो आत्महत्या के प्रयास का संकेत देते हैं। भाई मुकुल ने बताया कि अभय पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। परिजन ने पुलिस को अभय के जान देने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Trending Videos