सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The youth made the video viral and accused the Kotwali police of harassment.

Unnao News: युवक ने वीडियो वायरल कर कोतवाली पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The youth made the video viral and accused the Kotwali police of harassment.
विज्ञापन
पुरवा। सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए एक वीडियो में युवक ने कोतवाली पुलिस पर मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक रोते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से न्याय की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos

रविवार को फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक स्वयं को नगर के एक मोहल्ले का निवासी शुभम तिवारी बता रहा है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस के बुलावे पर जब वह पहुंचा तो उसे विरोधी पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली प्रभारी चाय नाश्ता करते नजर आए। युवक ने आरोप लगाया कि कोतवाल के निर्देश पर मुख्य आरक्षी ने उसे थाने के अंदर ले जाकर जूतों से पिटाई की। उसने मोबाइल छीनने और गालीगलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। उसने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से न्याय की मांग की और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी वीडियो में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार हैं। पड़ोसी सौरभ मिश्रा की पत्नी ने शुभम तिवारी पर मारपीट व गालीगलौज की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसी की पेशबंदी के लिए अर्नगल प्रलाप का वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed